बेटे ने की मां की हत्या: घरेलू विवाद पर बेरहमी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

जयपुर। जयपुर के करधनी इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 31 वर्षीय युवक नवीन सिंह ने घरेलू विवाद के चलते अपनी मां संतोष (51) की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें आरोपी लगातार मां को मुक्के और डंडे से मारता दिख रहा है। मां के बेहोश होने पर भी वह वार करता रहा। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद के अनुसार, आरोपी नवीन हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला है और करधनी के अरुण विहार में अपने पिता, मां और दो बहनों के साथ रहता था। पिता लक्ष्मण सिंह आर्मी से रिटायर होकर फिलहाल दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं। पढ़ाई में स्नातक नवीन पहले जेनपैक्ट में काम करता था, लेकिन लंबे समय से नशे की लत में डूबा हुआ था।

घटना 15 सितंबर की सुबह वाई-फाई कनेक्शन को लेकर हुए विवाद से शुरू हुई। गुस्से में नवीन ने पहले मां का गला दबाया, फिर मुक्के और डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए पिता और बहनों को भी पीटा। मां बेसुध होकर गिर गईं, तब भी वह मुक्के मारता रहा।

पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले गई। संतोष को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर की चोट को मौत का कारण बताया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को जेल भेज दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई