महासमुंद में अभियंता दिवस पर सम्मान समारोह, कलेक्टर बोले– अभियंता हैं विकास की नींव

महासमुंद। अभियंता दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। खास बात यह रही कि दोनों ही अधिकारी स्वयं भी अभियंता हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत के महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई। इस मौके पर कलेक्टर लंगेह ने कहा कि अभियंता सिर्फ इमारतें, पुल और सड़कें ही नहीं बनाते, बल्कि वे समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव रखते हैं। अभियंता दिवस मनाने का उद्देश्य उनके योगदान को याद करना और नई पीढ़ी को उनसे प्रेरित करना है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार ने कहा कि अभियंताओं के बिना कोई भी सपना साकार नहीं हो सकता। आधुनिक भारत इंजीनियरों की मेहनत, सोच और तकनीकी नवाचारों का परिणाम है। उन्होंने इंजीनियरों से अपील की कि वे अपनी तकनीकी क्षमता का उपयोग जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में करें।

कार्यक्रम में जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी, आरईएस, पीएचई, विद्युत, जल संसाधन और पीएमजीएसवाई विभाग के इंजीनियर भी उपस्थित रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई