ग्रीन क्रेडिट योजना में लापरवाही: खोडरी परिक्षेत्र अधिकारी मनीष श्रीवास्तव निलंबित

पेंड्रा। मरवाही वनमंडल के खोडरी परिक्षेत्र में ग्रीन क्रेडिट योजना के तहत लापरवाही और गड़बड़ी सामने आने के बाद परिक्षेत्र अधिकारी मनीष श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई बिलासपुर वृत्त के मुख्य वनसंरक्षक प्रभात मिश्रा ने की।

24 अगस्त 2025 को खोडरी परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 2210 में वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया गया, जिसमें कई अनियमितताएं मिलीं। पौधों को मानक दूरी पर नहीं लगाया गया था और मात्र 2 इंच से 1 फीट ऊंचाई के पौधे रोपे गए थे।

मनीष श्रीवास्तव पर रोपण तकनीक पर नियंत्रण न रखने और शासकीय कर्तव्यों में लापरवाही बरतने का आरोप है। इस पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण एवं अपील) नियम 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।

आदेश के अनुसार, मनीष श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और निलंबन अवधि के लिए उन्हें अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी में पदस्थ किया गया है। वहीं, खोडरी परिक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार वन परिक्षेत्र अधिकारी पेंड्रा ईश्वरी प्रसाद खूंटे को सौंपा गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button