Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ में कॉलेजों के लिए 700 पदों पर भर्ती, युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में 700 पदों पर भर्ती की अनुमति दी है। इस फैसले से शासकीय महाविद्यालयों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरा जाएगा और शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

भर्ती में 625 सहायक प्राध्यापक, 25 क्रीड़ा अधिकारी और 50 ग्रंथपाल के पद शामिल हैं। सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति से पढ़ाई और शोध कार्यों की गुणवत्ता बढ़ेगी, वहीं क्रीड़ा अधिकारियों की नियुक्ति से कॉलेजों में खेल और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा ग्रंथपालों की नियुक्ति से पुस्तकालयों का संचालन बेहतर होगा और विद्यार्थियों को पढ़ाई की सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह भर्ती न केवल युवाओं को रोजगार का अवसर देगी बल्कि उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण वातावरण भी तैयार करेगी। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने भी इस निर्णय को भविष्य की पीढ़ी को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

प्रदेश सरकार का कहना है कि पिछले 21 महीनों में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विभागों में लगातार भर्तियां की गई हैं। आने वाले समय में भी विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को और अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह फैसला प्रदेश के युवाओं के लिए आशा की नई किरण साबित होगा और कॉलेजों में शिक्षण का स्तर और अधिक मजबूत होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई