मेट्रो स्टेशन के अंदर दोस्त की चाकू मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

कोलकाता। कोलकाता में शुक्रवार को मेट्रो स्टेशन के अंदर हुई घटना ने लोगों को दहला दिया। जानकारी के अनुसार दो दोस्तों के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। उसकी तलाश में विशेष टीम बनाई गई और शुक्रवार देर रात हावड़ा स्टेशन से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ट्रेन में चढ़कर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यात्रियों का कहना है कि चाकू जैसी चीज अंदर कैसे आ गई, जबकि हर स्टेशन पर सुरक्षा जांच होती है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी।





