जगदलपुर में निकला जागरूकता रथ, लोगों को मिलेगी सूर्य घर योजना की जानकारी

जगदलपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लोगों तक पहुँचाने के लिए अब जागरूकता रथ गांव-गांव जाएगा। इस रथ को वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विधायक किरण देव, महापौर संजय पांडे और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मंत्री कश्यप ने कहा कि यह योजना लोगों को बिजली के बिल से राहत दिलाने के साथ ही सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार इस योजना के तहत 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दे रही है, वहीं राज्य सरकार की ओर से भी 30 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जा रही है। इससे अब घरों में सौर पैनल लगाना आसान और किफायती हो गया है।
जागरूकता रथ लोगों को योजना की जानकारी देगा और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताएगा।





