दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर

दिल्ली हाई कोर्ट को शुक्रवार सुबह एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस और कोर्ट प्रशासन ने तुरंत एहतियाती कदम उठाए और पूरे परिसर को खाली करा दिया।

धमकी भरे ईमेल में साफ तौर पर लिखा गया कि “पवित्र शुक्रवार विस्फोटों के लिए पाकिस्तान-तमिलनाडु की मिलीभगत” है और दोपहर 2 बजे तक परिसर खाली कर देने की चेतावनी दी गई। इसमें पाकिस्तान की आईएसआई से संपर्क कर पटना में 1998 जैसे धमाकों को दोहराने की साजिश का जिक्र किया गया और राजनीतिक नेताओं व आरएसएस को लेकर आपत्तिजनक बातें भी लिखी गईं। साथ ही एक मोबाइल नंबर और कथित आईईडी डिवाइस का उल्लेख भी किया गया।

ईमेल मिलते ही बम स्क्वॉड, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा मेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button