रायपुर में हेडलाइट की रौशनी पर ब्लेड से हमला, युवक गंभीर घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। गाड़ी की हेडलाइट पड़ने पर नाराज युवकों ने एक युवक पर ब्लेड से हमला कर दिया। इस हमले में युवक के गाल, सीने और हाथों में गंभीर चोटें आईं। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित दिलीप साहू भटगांव का रहने वाला है। 11 सितंबर की रात वह अपने दोस्तों मोहन यादव और राहुल साहू के साथ खोरपा गांव गया था। रात करीब 8:30 बजे जब वे घर लौट रहे थे, तो उनकी गाड़ी की हेडलाइट सामने बैठे नरेंद्र साहू और उसके दोस्तों पर पड़ गई। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

बताया जाता है कि हेडलाइट की रौशनी से नाराज नरेंद्र साहू और उसके साथी गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर उन्होंने दिलीप की पिटाई की और इसके बाद नरेंद्र साहू ने पास में रखे रेजर ब्लेड से दिलीप पर हमला कर दिया। ब्लेड के वार से युवक के गाल, सीना और हाथों में गहरी चोटें आईं। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई