दिल्ली-मध्यप्रदेश सहित 4 राज्यों से 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, IED बनाने का सामान बरामद

दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ISIS मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। कई राज्यों में छापेमारी के बाद पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो दिल्ली से, जबकि एक-एक मध्य प्रदेश, तेलंगाना के हैदराबाद और झारखंड के रांची से पकड़े गए हैं। रांची से गिरफ्तार अशरफ दानिश इस मॉड्यूल का हेड बताया जा रहा है। उसके ठिकाने से देसी पिस्टल, कारतूस, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सल्फर पाउडर, कॉपर शीट, बॉल बेयरिंग, वायर, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, लैपटॉप, मोबाइल और नकदी बरामद हुई है।

दिल्ली से गिरफ्तार आफताब और सूफियान मुंबई के रहने वाले हैं। इनके मुंबई स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी में हथियार और IED बनाने का सामान मिला है। सूत्रों के अनुसार, सभी संदिग्ध आतंकी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में थे। ये लोग भारत में युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर अपने नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

जांच में सामने आया कि यह टेरर मॉड्यूल बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा था और सांप्रदायिक नफरत फैलाने के लिए कई ऑनलाइन ग्रुप भी चला रहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दानिश पहले से वांटेड था और 2024 में रांची से गिरफ्तार किए गए डॉक्टर इश्तियाक से जुड़ा हुआ है। इस मामले में हरियाणा से भी कई संदिग्धों को पहले पकड़ा जा चुका है। एजेंसियां बरामद सामानों की जांच कर रही हैं और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई