कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के घर घुसा अज्ञात व्यक्ति, CCTV में कैद हुई घटना

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर में एक अज्ञात व्यक्ति के घुसने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, ऑफिसर्स कॉलोनी नगर स्थित बैज के निवास पर सुरक्षा कर्मियों के रोकने के बाद भी एक शख्स अंदर चला गया। उसने घर के भीतर रैकी की और फिर बाहर निकल गया। उस समय दीपक बैज घर पर मौजूद नहीं थे।
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की शिकायत गंज थाने में की गई है। कांग्रेस ने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक मानते हुए जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।





