सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, बी सुदर्शन रेड्‌डी को 152 वोटों से हराया

नई दिल्ली। देश को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। एनडीए (NDA) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की है। उन्हें 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी गठबंधन इंडिया (INDIA) के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट हासिल हुए। इस तरह राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत सुनिश्चित की।

कांग्रेस ने दावा किया था कि इंडिया गठबंधन के 315 सांसद मतदान करेंगे, लेकिन वास्तविकता में प्रत्याशी को 15 वोट कम मिले। वहीं, बीआरएस (BRS) और बीजेडी (BJD) ने मतदान से दूरी बनाई। राज्यसभा में इनके क्रमशः 4 और 7 सांसद मौजूद हैं। शिरोमणि अकाली दल के इकलौते सांसद ने पंजाब में बाढ़ का हवाला देकर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

यह चुनाव उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद कराया गया। धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब सेहत का हवाला देते हुए पद छोड़ दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक शेष था।

सीपी राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति चुना जाना एनडीए की राजनीतिक ताकत को और मजबूत करता है। वह अब राज्यसभा के सभापति के तौर पर भी अपनी भूमिका निभाएंगे। उनकी जीत को भाजपा और सहयोगी दलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जबकि विपक्षी गठबंधन के लिए यह हार एक बड़ा झटका है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई