सुकमा में सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला

सुकमा। जिले के इंजरम स्थित 219 बटालियन सीआरपीएफ कैंप में एक जवान ने बीती रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है।
आत्महत्या करने वाले जवान का नाम नीलेश कुमार गर्ग है, जो मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। उन्होंने अपनी ही सर्विस राइफल से गोली चलाकर जान दे दी।
सूचना मिलते ही सीआरपीएफ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। जवान के पास से 6 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।





