Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IPS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीती रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 50 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें 16 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) और 7 रेंज के डीआईजी समेत कुल 18 डीआईजी शामिल हैं। ज्यादातर अधिकारियों ने केवल 6-8 महीने पहले ही अपने पद संभाले थे।

रतलाम के डीआईजी मनोज कुमार सिंह को अब डीआईजी लोकायुक्त बनाया गया है। रीवा के डीआईजी राजेश सिंह चंदेल को भोपाल ग्रामीण का डीआईजी बनाया गया है। रेल डीआईजी मोनिका शुक्ला को भोपाल में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ACP) क्राइम के पद पर नियुक्त किया गया है।

इस सूची में 5 अधिकारियों को हाल ही में प्रमोशन मिला था। जनवरी 2025 में इन्हें SP से डीआईजी बनाया गया था, लेकिन अब छह महीने के भीतर उनके पदों में फेरबदल कर दिया गया है।

प्रमुख तबादलों में ललित शाक्यवार (डीआईजी छतरपुर से पुलिस मुख्यालय), मुकेश कुमार श्रीवास्तव (डीआईजी बालाघाट से मानवाधिकार आयोग), सुनील कुमार पांडे (डीआईजी सागर से पुलिस मुख्यालय), ओमप्रकाश त्रिपाठी (डीआईजी भोपाल ग्रामीण से विशेष सशस्त्र बल), मनोज कुमार सिंह (डीआईजी रतलाम से लोकायुक्त), मोनिका शुक्ला (डीआईजी रेल से एडीसीपी भोपाल) और निमिष अग्रवाल (डीआईजी इंदौर से रतलाम) शामिल हैं।

एमपी प्रशासन का कहना है कि अधिकांश तबादलों का कारण अधिकारियों का 3 साल का कार्यकाल पूरा होना है। इसके अलावा, कुछ मामलों में जांच और प्रशासनिक कारणों के चलते भी फेरबदल किए गए हैं।

खासकर रीवा, भोपाल ग्रामीण, बैतूल, सीधी, नर्मदापुरम, सतना, झाबुआ, श्योपुर, उमरिया, मैहर, खरगोन और आलीराजपुर जिलों में SP और डीआईजी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया गया है। प्रशासन ने कहा कि इन बदलावों से राज्य में पुलिस कार्य प्रणाली और कानून-व्यवस्था में सुधार होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई