9 सितंबर को बिलासपुर में होगा ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का जंगी प्रदर्शन : दीपक बैज

बिलासपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेसवार्ता कर ऐलान किया कि 9 सितंबर को बिलासपुर में “वोट चोर गद्दी छोड़” का बड़ा प्रदर्शन होगा। यह आंदोलन कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में किया जाएगा, जिसमें हजारों कार्यकर्ता और आमजन शामिल होंगे।

बैज ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “सीरियल किलर की तरह वोट चोरी कर सरकार बनाई गई है।” उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मुद्दे के ठोस सबूत जनता के सामने रखे जाएंगे।

चुनाव आयोग से जुड़े सवालों पर बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि “सवाल कांग्रेस पूछ रही है, लेकिन आयोग हमसे सवाल पूछ रहा है।”

वहीं, मंत्री केदार कश्यप के गाली विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए बैज ने कहा कि अगर किसी की मां को गाली दी जाएगी तो उसका विरोध होना ही चाहिए।

धर्मांतरण के मुद्दे पर बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जब बीजेपी में ही दो ईसाई विधायक हैं, तो नफरत की राजनीति क्यों की जा रही है। बाढ़ पीड़ितों को लेकर भी उन्होंने बीजेपी पर तंज कसा और कहा कि “जहां लोग रो रहे हैं, वहीं बीजेपी नेता नाच रहे हैं।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई