गोवा सरकार ने छत्तीसगढ़ को दी 5 करोड़ की मदद, CM साय ने जताया आभार

रायपुर। बस्तर में आई प्राकृतिक आपदा के बाद गोवा सरकार ने छत्तीसगढ़ को 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत का आभार जताते हुए कहा कि यह सहयोग प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास में बड़ी मदद करेगा।
गोवा सीएम डॉ. प्रमोद सावंत ने ट्वीट कर बताया कि छत्तीसगढ़ और पंजाब दोनों राज्यों को 5-5 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। उन्होंने लिखा कि संकट की इस घड़ी में गोवा सरकार और वहां की जनता पूरी एकजुटता के साथ खड़ी है।
CM साय ने कहा कि यह कदम न केवल प्रभावित परिवारों को संबल देगा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि पूरा देश मिलकर हर संकट का सामना कर सकता है।





