उपराष्ट्रपति चुनाव: भाजपा सांसदों की वर्कशॉप का पहला दिन, पीएम मोदी सम्मानित होंगे; डिनर कैंसिल

दिल्ली। भाजपा सांसदों की दो दिन की वर्कशॉप का पहला दिन आज दिल्ली के संसद परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे और उन्हें जीएसटी स्लैब में बदलाव के लिए सम्मानित किया जाएगा। वर्कशॉप में कुल चार सेशन होंगे, जिनमें पार्टी के इतिहास और विकास पर चर्चा और सांसदों की कार्यकुशलता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले सांसदों को सही ट्रेनिंग देना है। उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को होने वाला है। इसके मद्देनजर 8 सितंबर को पीएम मोदी NDA सांसदों के लिए डिनर होस्ट करने वाले थे, जिसे पंजाब और अन्य राज्यों में आई बाढ़ के कारण कैंसिल कर दिया गया। प्रधानमंत्री अब बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे और स्थिति का रिव्यू करेंगे।

ट्रेनिंग सेशन में सांसदों को बैलट पेपर पर सही निशान लगाने, चुनाव अधिकारी द्वारा दिए गए पेन का इस्तेमाल करने और बैलट पेपर को सही तरीके से मोड़कर बॉक्स में डालने की जानकारी दी जाएगी। गुप्त मतदान में पार्टी व्हिप लागू नहीं होता, इसलिए NDA का फोकस क्रॉस वोटिंग रोकने और अवैध वोटों को कम करने पर है।

NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला I.N.D.I.A उम्मीदवार रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी से होगा। उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई के इस्तीफे के बाद हो रहा है। उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA को अब तक आंध्र प्रदेश की YSR कांग्रेस के 11 सांसदों का समर्थन मिल चुका है। ओडिशा की बीजेडी और तेलंगाना की बीआरएस को भी समर्थन के लिए मनाया जा रहा है। कुल मिलाकर NDA के पास 422 वोटिंग सदस्यों का समर्थन है, जबकि बहुमत के लिए 391 की आवश्यकता है। इससे संभावना है कि NDA का उम्मीदवार आसानी से जीत हासिल करेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई