आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक शांताराम का 94 वर्ष की आयु में निधन

मदकू द्वीप को पुनः प्रतिष्ठित करने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक और समाजसेवी शांताराम का 94 वर्ष की आयु में रायपुर में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। शांताराम ने भारतीय स्टेट बैंक में प्रबंधक पद छोड़कर समाज और संगठन की सेवा का संकल्प लिया और संघ के पूर्णकालिक कार्यकर्ता बने। उन्होंने जिला, विभाग, प्रांत प्रचारक और क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभाए।

वर्ष 1990 से उन्होंने हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू को पुनः स्थापित और विकसित करने का मिशन अपनाया। उनके अथक प्रयासों से यह क्षेत्र धार्मिक, सांस्कृतिक और शोध का केंद्र बन गया। पुरातत्त्वविद पद्मश्री स्व. अरूण शर्मा के साथ उनकी जोड़ी को लोग राम-लक्ष्मण की उपमा देते थे। दोनों के संयुक्त प्रयासों ने मदकू द्वीप के भूले-बिसरे पुरातात्विक वैभव को पुनः दुनिया के सामने लाया।

शांताराम ने समाजसेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। बैतलपुर की कुष्ठ बस्ती चंदरपुर में शिव मंदिर निर्माण, चिकित्सा सेवाएं और सामाजिक समस्याओं के समाधान में उनका महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इसके अलावा उन्होंने नवागढ़ के शमी गणेश मंदिर के पुनर्निर्माण और दरूवनकांपा क्षेत्र में सेवा एवं चिकित्सा कार्यों को भी गति दी।

उनका जीवन समाजोत्थान, संगठन शक्ति और सेवा की अदम्य भावना का प्रतीक रहा। अनेक कार्यकर्ताओं ने उनके मार्गदर्शन से प्रेरणा लेकर जनसेवा का मार्ग अपनाया। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार, 6 सितंबर 2025 को सुबह 8 से 10 बजे तक जाग्रति मंडल रायपुर में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा। दोपहर 12 बजे हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई