पंजाब में 1600 से ज्यादा गांव बाढ़ग्रस्त, 37 मौतें; दिल्ली में यमुना का जलस्तर 2013 के बाद सबसे ऊंचा, हिमाचल में बर्फबारी

दिल्ली। देशभर में बारिश और बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। पंजाब के सभी 23 जिलों में हालात गंभीर बने हुए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 1655 गांवों में पानी भर गया है और करीब 3.55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 20 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि 37 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ से 1.75 लाख हेक्टेयर से ज्यादा फसल बर्बाद हो गई है।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बुधवार शाम 207.33 मीटर तक पहुंच गया, जो 2013 के बाद सबसे ऊंचा है। यमुना बाजार क्षेत्र में बने राहत शिविरों में भी पानी घुस गया है। राजधानी में हालात को देखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। लाहौल स्पीति के बारालाचा में बुधवार को तीन इंच से ज्यादा बर्फ गिरी, जिससे तीन ट्रक फंस गए।

उधर, हरियाणा, बिहार, राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी बारिश और बाढ़ के हालात बिगड़ रहे हैं। हरियाणा के कुरुक्षेत्र और अंबाला में नदियां उफान पर हैं, वहीं बिहार के सुपौल में कोसी का पानी गांवों में घुस गया है। राजस्थान और मध्यप्रदेश के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और तेज बारिश की संभावना जताई है। कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है और प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई