दिल्ली प्रवास से लौटै सीएम, केंद्रीय गृहमंत्री से की थी मुलाकात, बस्तर बाढ़-नक्सल मुद्दे की जानकारी दी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार देर शाम दिल्ली दौरे से राजधानी रायपुर लौटे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात की जानकारी दी। सीएम साय ने बताया कि इस बैठक में नक्सल समस्या और बस्तर में हाल की बाढ़ पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद को लेकर प्रदेश में जो वर्तमान हालात हैं, उसकी जानकारी उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को दी। प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलों में चल रहे सुरक्षा अभियानों और उनके परिणामों के बारे में भी अमित शाह को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से राज्य को नक्सल उन्मूलन के लिए हरसंभव सहयोग मिल रहा है।

साय ने आगे कहा कि बस्तर क्षेत्र में आई बाढ़ ने जन-धन और पशुधन को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई गांव बाढ़ से प्रभावित हुए, मकान और पुल-पुलिया ध्वस्त हो गए। कुछ लोगों की जान भी गई और कई परिवार विस्थापित हुए। विशेषकर दंतेवाड़ा और आसपास के जिलों में शहरी और ग्रामीण इलाकों में बाढ़ ने गंभीर संकट खड़ा किया। इन सभी हालात की विस्तृत जानकारी अमित शाह को दी गई, ताकि केंद्र से आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों में सहयोग मिल सके।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ दिल्ली रवाना हुए थे। इस दौरान साय और विजय शर्मा ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जबकि वित्त मंत्री ओपी चौधरी जीएसटी परिषद की बैठक में शामिल हुए।

सीएम साय ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र के साथ मिलकर नक्सल समस्या के समाधान और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता देगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई