अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत, दो नर्सिंग ऑफिसर सस्पेंड

इंदौर। इंदौर के एमवाय अस्पताल में हुई बड़ी लापरवाही से नवजात की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल के NICU में चूहों ने दो नवजातों के हाथ-पैर कुतर दिए थे, जिनमें से एक बच्चे की मंगलवार को मौत हो गई। हालांकि, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बच्चे की मौत का कारण चूहे का काटना नहीं, बल्कि जन्म से ही उसकी गंभीर स्थिति और सेप्टिसीमिया (इन्फेक्शन) थी।

मामले के उजागर होने के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने डीन से स्पष्टीकरण मांगा है। डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने दो नर्सिंग ऑफिसरों को निलंबित कर दिया, वहीं नर्सिंग सुपरिटेंडेंट को पद से हटा दिया गया। साथ ही, संबंधित स्टाफ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। अस्पताल में पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं।

इंदौर के एमवाय अस्पताल के NICU में इस तरह चूहे उछल-कूद करते हैं।

घटना के बाद परिजनों की पहचान भी सामने आई। मृत नवजात की मां खंडवा जिले की लक्ष्मी बाई है, जबकि दूसरे नवजात की मां देवास जिले की रेहाना है। फिलहाल दूसरा बच्चा वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन ने NICU के सुराख बंद करवाए और पेस्ट कंट्रोल के निर्देश दिए हैं। आउटसोर्स कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और एमओयू निरस्त करने की चेतावनी दी गई है। डीन ने मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है, जो एक हफ्ते में रिपोर्ट सौंपेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button