साइंस लैब में 80 पदों पर सीधी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य न्यायालयिक साइंस लैब रायपुर में सीधी भर्ती के लिए 80 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन पुलिस लाइन कैंपस टिकरापारा रायपुर से जारी हुआ है। इच्छुक अभ्यर्थी fsl.cg.nic.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में लैब तकनीशियन, लैब सहायक, सहायक ग्रेड-3, लैब परिचारक, विसरा कटर और बोन कटर के कुल 6 अलग-अलग पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ही आवेदन करने के पात्र होंगे।
भर्ती के लिए योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा योजना और अन्य सभी जरूरी विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। नोटिफिकेशन 18 जुलाई 2025 और 25 सितंबर 2023 के शासकीय पत्रों के आधार पर जारी किया गया है। उम्मीदवार विस्तृत दिशा-निर्देश पढ़कर ही आवेदन करें।
इन नंबरों पर करें संपर्क
संपर्क और जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी तरह की पूछताछ के लिए 0771-3501122 पर संपर्क कर सकते हैं या director-sfsl@cg.gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य न्यायालयिक विज्ञान लैब रायपुर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। समय पर आवेदन कर उम्मीदवार सरकारी नौकरी का लाभ उठा सकते हैं। सभी नवीनतम अपडेट्स और नोटिफिकेशन की जानकारी fsl.cg.nic.in पर उपलब्ध है।





