पंजाब-हिमाचल में बारिश-बाढ़ का कहर: 29 मौतें, हजारों प्रभावित

दिल्ली। पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर समेत 12 जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 1312 गांवों के 2.56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।

अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत और बचाव कार्यों में NDRF की 20 टीमें, सेना, नौसेना, वायुसेना के जवान जुटे हैं। अब तक 15,688 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। बचाव कार्यों के लिए 35 हेलिकॉप्टर और 114 नावें लगाई गई हैं।

हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को तेज बारिश हुई। कई इलाकों में पानी भर गया।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में इस साल अगस्त में हुई बारिश ने 76 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सामान्य से 68% ज्यादा (256.8 मिमी) बारिश हुई है। 1949 के बाद पहली बार इतनी बारिश दर्ज की गई। शिमला में पिछले 24 घंटे में लैंडस्लाइड और मकान ढहने से 4 लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग ने 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। आठ जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

देशभर में बारिश और बाढ़ की मार देखने को मिल रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। कई गाड़ियां पानी में डूब गईं। जालंधर में भी सड़कों पर पानी भरने से जनजीवन प्रभावित रहा।

पंजाब के 1300 से ज्यादा गांव पानी में डूबे हैं। सोमवार को जालंधर में बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

उत्तर प्रदेश में भी हालात बिगड़े हुए हैं। लखनऊ और वाराणसी में भारी बारिश हो रही है। अगले चार दिन अलर्ट जारी किया गया है। छह शहरों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं बिहार के मुंगेर में 20 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और कैमूर में बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत हो गई।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं और कई जगह डैम ओवरफ्लो हो चुके हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई