ड्रग्स रैकेट में जिम संचालक का बड़ा खुलासा: फिटनेस की आड़ में युवाओं को बेचता था जहर, मछली गैंग से जुड़े तार

भोपाल। भोपाल के हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्करी और ब्लैकमेलिंग गिरोह में जिम संचालक मोनिस खान का नाम सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मोनिस फिटनेस ट्रेनर रहने के बाद जिम संचालित करता था और युवाओं को वेट लॉस की दवा बताकर ड्रग्स सप्लाई करता था। पूछताछ में आरोपी सैफउद्दीन ने बताया कि मोनिस मछली गैंग से सबसे ज्यादा ड्रग्स खरीदता था। नाम आने के बाद वह मलेशिया भाग गया और अब पुलिस उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी में है।

क्राइम ब्रांच ने पहले आशू और सैफउद्दीन को गिरफ्तार किया था। सैफउद्दीन की निशानदेही पर शाहवर और यासीन मछली को पकड़ा गया। यासीन के मोबाइल से नाबालिगों और युवाओं को टॉर्चर करते वीडियो मिले, जिसके बाद रेप, पॉक्सो और धोखाधड़ी के केस दर्ज हुए। वहीं, अंशुल सिंह उर्फ भूरी को भी गिरफ्तार किया गया, जिसने नाइजीरियन बेन से ड्रग खरीदने की बात कबूली।

जांच में सामने आया कि मोनिस खान और उमेर पट्टी जैसे अन्य स्थानीय युवक भी ड्रग्स लेकर बेचते थे। मोनिस खासतौर पर जिम में आने वाली युवतियों को वजन घटाने के नाम पर नशा कराता था। इस केस ने न केवल भोपाल में फैले ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया, बल्कि यह भी साफ किया कि फिटनेस और ग्लैमर की आड़ में कई युवाओं को धीरे-धीरे नशे की गिरफ्त में धकेला जा रहा था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button