हरियाणा में अगले 24 घंटे बारिश का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर में 15 दिन में 130 मौतें

दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होगी। महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि 167.9 मिमी की औसत से ज्यादा वर्षा दर्ज होने की संभावना है। सबसे ज्यादा खतरा उत्तराखंड में है, जहां लैंडस्लाइड और बाढ़ की आशंका बनी हुई है।

हरियाणा में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। सिरसा में घग्गर नदी खतरे के निशान पर बह रही है, जबकि फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी ओवरफ्लो चल रही है। प्रशासन ने बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है।

यूपी के गाजियाबाद में बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया। गाड़ियां आधी डूब गईं।

जम्मू-कश्मीर में पिछले 15 दिनों में चार जिलों किश्तवाड़, कठुआ, रियासी और रामबन में बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। लैंडस्लाइड और बाढ़ से अब तक 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 33 लोग लापता हैं।

देशभर में बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़े हुए हैं। हिमाचल के कुल्लू में व्यास नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर पर है। यूपी के गाजियाबाद में सड़कों पर पानी भर गया और गाड़ियां डूब गईं। हरियाणा के सोनीपत में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। पंजाब के होशियारपुर में डेरा बाबा नानक इलाके में बाढ़ आने से ग्रामीण प्रभावित हुए हैं।

comp 17 8 1756655304

मध्य प्रदेश के 17 जिलों और राजस्थान के 27 जिलों में भी अलर्ट जारी है। भोपाल और इंदौर में लगातार बारिश हो रही है, जबकि राजस्थान के जोधपुर, झुंझुनूं और टोंक में आज स्कूल बंद रहे। पंजाब में 9 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और 1300 से ज्यादा गांव प्रभावित हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि सितंबर में मानसून सामान्य से ज्यादा सक्रिय रहेगा, जिससे उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में तबाही का खतरा और बढ़ सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button