जांजगीर-चांपा: कुरदा गांव में गणेश पंडाल में हंगामा, दो आरोपी हिरासत में

जांजगीर-चांपा: जिले के कुरदा गांव में गणेश पंडाल में असामाजिक तत्वों ने जमकर हंगामा कर दिया। नशे में धुत कुछ युवक पंडाल में घुस गए और वहां रखी पूजा सामग्री व साउंड सिस्टम को बाहर फेंक दिया।

जब समिति के सदस्यों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनसे मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। समिति के सदस्य राजू महंत से पैसों और गाड़ी लूटने की कोशिश करने का भी आरोप है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button