हिमाचल में लैंडस्लाइड से हाईवे बंद, पंजाब-जेके समेत कई राज्यों में बाढ़ से हाहाकार

दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बुधवार रात मंडी जिले के ओट के पास बनाला में भारी भूस्खलन से चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद हो गया है। इससे कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा जिलों में करीब 2000 से अधिक पर्यटक फंस गए हैं।

कई जगह गाड़ियां मलबे में दब गई हैं और तीन दिनों से मोबाइल नेटवर्क ठप है। मौसम विभाग ने हिमाचल के ऊना, हमीरपुर, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में इस मानसून सीजन में अब तक 310 लोगों की मौत हो चुकी है, 369 लोग घायल हुए और 38 लापता हैं।

पठानकोट में मंगलवार को बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया।

पंजाब में भी हालात गंभीर हैं। सात जिलों के 150 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। रावी, ब्यास और सतलुज नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। राहत कार्यों के लिए सेना की 13 टुकड़ियां तैनात की गई हैं और कई गांव खाली कराए गए हैं। राज्य सरकार ने 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है।

जम्मू-कश्मीर में भी बारिश से तबाही मची है। अब तक यहां 41 लोगों की मौत हो चुकी है। उधमपुर और कुल्लू में पुल टूट गए हैं जबकि झेलम नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर बढ़ने पर निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मेंं ब्यास नदी में आई बाढ़ की वजह से बुधवार को पूरा घर बह गया।

देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश और बाढ़ का असर दिख रहा है। असम, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के कई जिलों में भारी बारिश से हालात बिगड़े हैं। कई नदियां उफान पर हैं और प्रशासन राहत-बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई