जम्मू-कश्मीर के गुरेज में मुठभेड़: घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में गुरुवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर दो आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने बताया कि उन्हें घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसका जवाब सुरक्षाबलों ने दिया। मुठभेड़ अभी जारी है और मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है।

गौरतलब है कि इससे पहले 2 अगस्त को कुलगाम जिले के अखल देवसर इलाके में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी मारे गए थे। यह ऑपरेशन 12 दिनों तक चला था, जिसमें दो जवान भी शहीद हुए थे। वहीं, 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद से अब तक जम्मू-कश्मीर में सात मुठभेड़ों में 23 आतंकियों का सफाया किया जा चुका है। इनमें 12 पाकिस्तानी और 9 स्थानीय आतंकी शामिल थे।

हाल ही में पुंछ, हरवान, पुलवामा, शोपियां और सांबा सेक्टर में भी बड़ी कार्रवाई की गई थी। इन अभियानों में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकियों को ढेर किया गया। खासतौर पर सांबा जिले में मई माह में बीएसएफ ने जैश के सात पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। पहलगाम हमले के बाद सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयर स्ट्राइक कर 100 से अधिक आतंकियों को भी खत्म किया था। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि सीमा पार से लगातार घुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन सेना और पुलिस की सतर्कता के कारण आतंकियों के मंसूबे नाकाम हो रहे हैं। गुरेज सेक्टर में जारी यह ऑपरेशन भी उसी प्रयास का हिस्सा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई