Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

ईएसआईसी ने शुरू की SPREE 2025 योजना, 31 दिसंबर तक नियोक्ता-श्रमिकों को मिलेगा पंजीकरण का मौका

बलौदाबाजार। देश के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने SPREE 2025 योजना (Scheme for Promotion of Registration of Employers and Employees) की शुरुआत की है। यह विशेष पंजीकरण अभियान 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसके तहत नियोक्ता और कर्मचारी ईएसआई (Employees’ State Insurance) योजना से जुड़ सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह पहल श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। योजना का उद्देश्य खासतौर पर असंगठित, अस्थायी और ठेका श्रमिकों को ईएसआई की सुविधाओं से जोड़ना है, ताकि उन्हें स्वास्थ्य सेवाएँ, मातृत्व सहायता, आर्थिक सुरक्षा और अन्य लाभ मिल सकें।

नियोक्ताओं को राहत:

पुराने बकाया अंशदान पर कोई पेनल्टी या मांग नहीं होगी।

पंजीकरण उसी तारीख़ से मान्य होगा, जो नियोक्ता घोषित करेगा।

पुराने मामलों में कोई निरीक्षण नहीं होगा।

छत्तीसगढ़ में ईएसआईसी अपने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग कार्यालयों से जागरूकता अभियान और हेल्प डेस्क चला रहा है। 10 या उससे अधिक कर्मचारियों वाले वे नियोक्ता, जो अब तक पंजीकृत नहीं हैं, वे ईएसआईसी पोर्टल (www.esic.gov.in), श्रम सुविधा पोर्टल या एमसीए पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

रायपुर स्थित ईएसआईसी के उपनिदेशक रत्नेश राजन्य ने कहा कि यह नियोक्ताओं के लिए स्वैच्छिक अनुपालन और श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने का बेहतरीन अवसर है।

इसके साथ ही, सरकार ने अमनेस्टी स्कीम 2025 को भी मंजूरी दी है, जो 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसके तहत ईएसआई अधिनियम से जुड़े विवादों और लंबित मामलों का निपटारा किया जा सकेगा।

पंजीकरण या अधिक जानकारी के लिए नियोक्ता www.esic.gov.in पर जा सकते हैं या टोल-फ़्री नंबर 1800-11-2526 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई