सुप्रीम कोर्ट ने किए 14 हाईकोर्ट जजों के तबादले, छत्तीसगढ़-इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी बदलाव

रायपुरसुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 25 अगस्त को हुई बैठक में देशभर के 14 हाईकोर्ट जजों का तबादला किया गया। कॉलेजियम ने आदेश जारी कर बताया कि सभी जज जल्द ही अपने नए उच्च न्यायालयों में कार्यभार संभालेंगे।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय अग्रवाल का तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट किया गया है, जबकि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस अतुल श्रीधरन को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भेजा गया है।

तबादला किए गए अन्य जजों में शामिल हैं –

जस्टिस जे. निशा बानू : मद्रास हाईकोर्ट से केरल हाईकोर्ट

जस्टिस दिनेश मेहता व जस्टिस अवनीश झिंगन : राजस्थान हाईकोर्ट से दिल्ली हाईकोर्ट

जस्टिस अरुण मोंगा : दिल्ली हाईकोर्ट से केरल हाईकोर्ट

जस्टिस संजय कुमार सिंह : इलाहाबाद हाईकोर्ट से मद्रास हाईकोर्ट

जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल : इलाहाबाद हाईकोर्ट से कोलकाता हाईकोर्ट

जस्टिस मनवेन्द्रनाथ राय : गुजरात हाईकोर्ट से आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट

जस्टिस डोनाडी रमेश : इलाहाबाद हाईकोर्ट से आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट

जस्टिस संदीप नटवरलाल भट्ट : गुजरात हाईकोर्ट मध्यप्रदेश हाईकोर्ट

जस्टिस चन्द्रशेखरन सुधा : केरल हाईकोर्ट से दिल्ली हाईकोर्ट

जस्टिस तारा वितस्ता गंजू : दिल्ली हाईकोर्ट से पटना हाईकोर्ट

जस्टिस सुभेंदु सामंता : कोलकाता हाईकोर्ट से आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट

इन तबादलों के बाद संबंधित हाईकोर्ट्स में न्यायिक कार्यों की नई जिम्मेदारी जजों को जल्द ही सौंपी जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई