वर्ल्ड एक्सपो 2025 में चमका छत्तीसगढ़, सीएम विष्णु देव साय ने किया पैवेलियन का अवलोकन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापान के ओसाका में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ पैवेलियन का दौरा किया। यहाँ प्रदेश की संस्कृति, परंपरा, कला और आधुनिक उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।
उद्घाटन के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ पैवेलियन में 22 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। आगंतुकों ने बस्तर आर्ट, बांस उत्पाद, हस्तशिल्प, हर्बल प्रोडक्ट्स और लोकसंगीत की प्रस्तुतियों को खूब सराहा।
सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ केवल अपनी सांस्कृतिक धरोहर के लिए ही नहीं, बल्कि उद्योग, नवाचार और वैश्विक सहयोग की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को निवेश और साझेदारी के लिए आमंत्रित किया।
इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न देशों के निवेशकों से मुलाकात कर औद्योगिक विकास, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर चर्चा की।
छत्तीसगढ़ पैवेलियन ने यह संदेश दिया कि यह प्रदेश न केवल अपनी परंपरा से समृद्ध है बल्कि भविष्य की संभावनाओं से भी भरपूर है। मुख्यमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।





