Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

ग्रेटर नोएडा निक्की मर्डर केस: पति-विपिन और सास के बाद जेठ रोहित भाटी भी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की हत्याकांड में पुलिस ने तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए निक्की के जेठ रोहित भाटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कासना क्षेत्र के सिरसा टोल प्लाजा के पास से पकड़ा, जहां वह घटना के बाद से फरार था। इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी और निक्की के पति विपिन भाटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है, जबकि रविवार शाम को सास दयावती को भी हिरासत में लिया गया था।

जांच में सामने आया है कि निक्की अपने परिवार के सहयोग से अपनी बहन कंचन के साथ एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी। दोनों ने अपने पार्लर का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया था, जिस पर वे मेकअप और ब्राइडल लुक से जुड़े वीडियो व तस्वीरें शेयर करती थीं। लेकिन निक्की के पति और ससुराल वालों को यह पसंद नहीं था। फरवरी में ससुराल वालों ने उनका पूरा पार्लर तोड़ दिया था।

निक्की के पिता ने आरोप लगाया कि विपिन और उसका भाई कोई काम नहीं करते थे और लगातार पैसों की मांग करते रहते थे। कभी मर्सिडीज कार मांगते, तो कभी नकद 60 लाख रुपये की। निक्की की मेहनत की कमाई भी विपिन चुरा लेता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था।

पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को भी निक्की और विपिन में पार्लर को दोबारा खोलने और इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करने को लेकर झगड़ा हुआ था। विपिन ने निक्की को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाद में उसे जलाकर मार डाला।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि सोशल मीडिया पर निक्की और उसकी बहन काफी सक्रिय थीं। “मेकओवर बाय कंचन” नाम से उनके इंस्टाग्राम पेज पर हजारों फॉलोअर्स और लाखों व्यूज थे। लेकिन ससुराल वाले इसे भी नापसंद करते थे।

निक्की और कंचन की शादी साल 2016 में एक ही परिवार में हुई थी। दोनों के परिजन बताते हैं कि शादी के दो साल बाद से ही दहेज और लग्जरी कारों की मांग शुरू हो गई थी। फरवरी में पार्लर तोड़े जाने के बाद भी दोनों बहनें अपने दम पर काम करने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन अंततः यह मामला हत्या तक पहुंच गया।

रोहित भाटी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पूरे मामले में आगे की कड़ी पूछताछ कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई