नोएडा में दहेज हत्या : पति ने बेटे के सामने पत्नी को जिंदा जलाया, 35 लाख की मांग कर रहा था ससुराल

दिल्ली। नोएडा के ग्रेटर नोएडा स्थित सिरसा गांव में दहेज लोभियों की हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 35 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर पति ने अपनी पत्नी निक्की को बेटे के सामने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। घटना 21 अगस्त की है, जिसका वीडियो शनिवार को सामने आया।

निक्की की शादी 2016 में विपिन से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास और परिवारजन लगातार 35 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर निक्की के साथ मारपीट की जाती थी। घटना वाले दिन भी पति और सास ने बेरहमी से पीटा और गिड़गिड़ाने के बावजूद उसे नहीं छोड़ा। विपिन ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी।

Ghaziabad hit and run case delhi meerut expressway Ertiga hit traffic  policeman Death cctv footage road accident update video | हिस्ट्रीशीटर ने  कार से सिपाही को उड़ाया, मौत...VIDEO: हवा में उलछकर 100

निक्की की बहन कंचन ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीटा गया। आग की लपटों में घिरी निक्की की चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे और कंबल डालकर आग बुझाई। गंभीर हालत में उसे फोर्टिस से दिल्ली अस्पताल रेफर किया गया, जहां 22 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया।

निक्की के छोटे बेटे ने पुलिस को बताया कि “पापा ने मम्मी पर कुछ छिड़ककर लाइटर से आग लगाई।” परिजनों ने पति विपिन, सास दया, ससुर सतवीर और जेठ रोहित पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने विपिन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने कासना कोतवाली में धरना देकर “जस्टिस फॉर निक्की” की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि दोषियों को कड़ी सजा न मिलने पर आंदोलन तेज होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई