Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

पटना में इंजीनियर के घर रेड: नोटों की गड्डियां जलाकर बहा दी नालियों में, लाखों की संपत्ति बरामद

पटना। आर्थिक अपराध ईकाई (EOU) ने पटना में ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय के आवास पर बड़ी कार्रवाई की। रेड के दौरान टीम को नकदी, जले हुए नोट, करोड़ों की जमीन के कागजात और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए। जांच टीम को यह भी पता चला कि छापेमारी की भनक लगते ही इंजीनियर साहब ने नोटों की गड्डियों को जलाना शुरू कर दिया था, जिसकी वजह से घर की नालियां जाम हो गईं।https://www.youtube.com/watch?v=dOObfuTasJA

EOU के मुताबिक, 21 अगस्त को सूचना मिली थी कि विनोद राय बड़ी मात्रा में अवैध नकदी कार में लेकर जा रहे हैं। सत्यापन के बाद एएसपी कुमार इंद्रप्रकाश और डीएसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम ने उनके पटना स्थित आवास पर छापेमारी की। इस दौरान राय ने लाखों रुपये के नोट जला दिए। जांच में जली हुई करंसी टॉयलेट की पाइप और नालियों से बरामद की गई। नगर निगम की मदद से पाइप खुलवाए गए तो वहां अधजले नोट और दस्तावेज मिले।

घर की तलाशी में पानी की टंकी से भी 39 लाख 50 हजार रुपये के नोट मिले। अब तक लगभग 52 लाख रुपये की नकदी, जिनमें जली और सही हालत की करंसी शामिल है, बरामद की गई है। इसके अलावा करीब 26 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर, बीमा पॉलिसियों और करोड़ों की चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। टीम ने एक इनोवा क्रिस्टा गाड़ी भी जब्त की है।

EOU ने बताया कि तलाशी के दौरान विनोद राय और उनकी पत्नी बबली राय ने जांच टीम के साथ सहयोग नहीं किया। बबली राय ने टीम को घर में प्रवेश करने से रोकने और अभद्र व्यवहार करने की कोशिश की। इस मामले में उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

फिलहाल विनोद राय को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसी का कहना है कि यह बरामदगी सिर्फ शुरुआत है और आगे की जांच में और भी खुलासे संभव हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई