Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

नहीं होगी TikTok की भारत में वापसी, सरकार ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। भारत सरकार ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि चीन के शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok को अब भारत में दोबारा लॉन्च करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि यह ऐप किसी भारतीय कंपनी के साथ पार्टनरशिप करके वापसी कर सकता है, लेकिन सरकार ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया है।

टिकटॉक बैन से पहले भारत इसका सबसे बड़ा बाजार था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां इसके करीब 20 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स थे और दुनियाभर में TikTok के सबसे ज्यादा डाउनलोड भारत से ही होते थे। 2020 में अचानक बैन से ठीक पहले तक TikTok की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही थी। लेकिन सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी का हवाला देते हुए इस पर रोक लगा दी थी।

जून 2020 में भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था, जिनमें TikTok भी शामिल था। सरकार का कहना था कि ये ऐप्स भारतीय यूजर्स का डेटा देश से बाहर सर्वरों पर भेजते थे, जिससे सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसी कारण TikTok समेत कई अन्य चीनी ऐप्स को ब्लॉक कर दिया गया।

बीते कुछ महीनों में ऐसी खबरें आई थीं कि ByteDance (TikTok की मूल कंपनी) भारत में किसी स्थानीय पार्टनर के साथ वापसी की तैयारी कर रही है। लेकिन अब केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस ऐप की वापसी संभव नहीं है। सरकारी सूत्रों ने साफ कहा कि TikTok को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है और इस तरह की खबरें भ्रामक हैं।

TikTok के बैन के बाद भारत में कई देसी शॉर्ट वीडियो ऐप्स ने उसकी जगह ले ली। Moj, Josh, Chingari और Roposo जैसे प्लेटफॉर्म तेजी से लोकप्रिय हुए और लाखों यूजर्स को अपने साथ जोड़ा। इन ऐप्स ने TikTok जैसा अनुभव दिया और अब यही प्लेटफॉर्म भारत में शॉर्ट वीडियो कंटेंट का बड़ा स्रोत बन गए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई