Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

चमोली में बादल फटने से तबाही, एक की मौत, कई घर और गाड़ियां मलबे में दबे

चमोली।उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली तहसील में शुक्रवार आधी रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। अचानक आई इस आपदा में सगवाड़ा गांव की एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। भारी बारिश और बादल फटने से गांवों में मलबा घुस गया, कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और गाड़ियां दब गईं। इस घटना ने इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मचा दी।

जानकारी के मुताबिक राड़ीबगड़ और चेपड़ों इलाके में कई वाहन मलबे में दब गए। देर रात हुई इस तबाही से लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। सड़कों पर इतना मलबा जमा हो गया कि वे तालाब जैसी बन गईं। चमोली पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि स्थिति गंभीर थी, इसलिए रात को ही लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित जगह भेजा गया।

बादल फटने से थराली-ग्वालदम और थराली-सगवाड़ा मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गए हैं। सड़क पर आए मलबे को हटाने के लिए बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) की टीम काम में जुटी हुई है। आवाजाही ठप हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि एसडीएम आवास समेत कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आवास में 3 से 4 फुट तक मलबा भर गया है। चारों ओर दीवारें टूटने से भारी नुकसान हुआ है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने कहा कि प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था की जा रही है। इस आपदा के बाद से क्षेत्र का हाल बेहाल है और मलबा हटाने का काम जारी है। घटना के बाद सामने आए वीडियो में तबाही का भयानक मंजर साफ देखा जा सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई