भाजपा में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पर मंथन तेज, बिहार चुनाव से पहले संगठनात्मक फेरबदल की तैयारी

दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में संगठनात्मक बदलाव की चर्चाएँ तेज हो गई हैं। पार्टी चाहती है कि आगामी चुनाव नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में लड़ा जाए।

मौजूदा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को पहले ही दो बार कार्यकाल विस्तार मिल चुका है और अब जल्द नया चेहरा लाने की तैयारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अध्यक्ष के चयन में देरी के तीन मुख्य कारण हैं। पहला, RSS और भाजपा नेताओं ने 100 से ज्यादा वरिष्ठ नेताओं से राय ली है, जिसमें पूर्व अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री और संवैधानिक पद पर रहे नेता शामिल हैं।

दूसरा, हाल ही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद 9 सितंबर को चुनाव होने हैं और पार्टी का ध्यान फिलहाल इस पर है। तीसरा, पार्टी संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी संभव है जब कम से कम 19 राज्य इकाइयों में निर्वाचित अध्यक्ष हों। अभी 7 राज्यों में चुनाव बाकी हैं।

10 साल से सक्रिय लोगाें को मिलेगा पद

भाजपा बिहार में बड़ी जीत चाहती है और नए अध्यक्ष से संगठन को मजबूती देने की योजना है। कार्यकर्ताओं में नाराजगी दूर करने के लिए पार्टी ने नया फॉर्मूला भी निकाला है। मंडल अध्यक्ष 40 साल से कम उम्र के होंगे और जिला व राज्य अध्यक्ष वही होंगे जो कम से कम 10 साल से सक्रिय सदस्य हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के संभावित 8 दावेदारों में शिवराज सिंह चौहान, सुनील बंसल, धर्मेन्द्र प्रधान, रघुवर दास, स्मृति ईरानी, वानति श्रीनिवासन, तमिलिसाई सौंदर्यराजन और डी. पुरंदेश्वरी शामिल हैं। ये नेता संगठनात्मक अनुभव, राजनीतिक पकड़ और सामाजिक समीकरण में मजबूती के लिए प्रमुख माने जा रहे हैं।

तीन साल का होता है कार्यकाल

भाजपा के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है और किसी व्यक्ति को दो बार से अधिक अध्यक्ष नहीं बनाया जा सकता। नए अध्यक्ष को अपने कार्यकाल में 12 अहम चुनावों का सामना करना होगा। पार्टी में इस बदलाव के जरिए बिहार समेत अन्य राज्यों में चुनावी रणनीति को सशक्त बनाने की तैयारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई