बिलासपुर में ढाबे पर बदमाशों का हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुनानक ढाबा फैमिली रेस्टोरेंट में बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। शराब पीने से मना करने पर ढाबा संचालक कुशल माखीजा के साथ मारपीट और पथराव किया गया। घटना के तीन दिन बाद एसएसपी रजनेश सिंह के हस्तक्षेप पर पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

घटना 17 अगस्त की रात की है। संचालक ने अंकित तिवारी और छोटू कश्यप को ढाबे में शराब पीने से मना कर दिया। दोनों युवक उस समय तो लौट गए, लेकिन अगले दिन यानी 18 अगस्त की रात करीब 10 बजे वे 10-15 साथियों के साथ ढाबा पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए संचालक से मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने ढाबा में जमकर पथराव भी किया, जिससे वहां दहशत का माहौल बन गया।

ढाबा संचालक ने घटना की शिकायत और CCTV फुटेज चकरभाठा पुलिस को दी थी, लेकिन शुरुआती दिनों में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी रही। जब मामला एसएसपी तक पहुंचा तो उन्होंने सख्त निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में अंकित तिवारी (मंगला निवासी), छोटू उर्फ हितेश कश्यप (तिफरा निवासी), निखिल चंद्राकर (बछेरापारा, तिफरा), अनिल सोनी उर्फ डोम (तिफरा) और एक नाबालिग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई