गरियाबंद जिला अस्पताल में अव्यवस्था: महिला गार्ड ने मरीज को लगाया इंजेक्शन, कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

गरियाबंद। एनआरएचएम कर्मचारियों की हड़ताल का असर गरियाबंद जिला अस्पताल में साफ नजर आया। यहां अस्पताल में स्टाफ की कमी के चलते एक महिला गार्ड मरीज को इंजेक्शन लगाती दिखी। इस घटना की तस्वीर मीडिया में वायरल होते ही हड़कंप मच गया और शासन-प्रशासन की किरकिरी होने लगी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने सीएमएचओ और सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों अधिकारियों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोटिस में कलेक्टर ने सवाल किया कि हड़ताल की स्थिति में भी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद आपातकालीन स्टाफ की व्यवस्था क्यों नहीं की गई।

कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि यदि दोनों अधिकारियों का जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई