भारतीय वायुसेना को मिलेंगे 97 LCA मार्क 1A फाइटर जेट, 62 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए 97 LCA मार्क 1A फाइटर जेट खरीदने के ₹62 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। रक्षा सूत्रों के अनुसार, एक हाई लेवल मीटिंग में फाइटर जेट की खरीद को अंतिम मंजूरी दी गई। इससे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को इन एयरक्राफ्ट्स का ऑर्डर मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

LCA मार्क 1A, तेजस एयरक्राफ्ट का एडवांस वर्जन है। इसमें अपग्रेडेड एवियॉनिक्स और रडार सिस्टम लगे हैं। इसका 65% से अधिक उपकरण भारत में निर्मित हैं। यह सिंगल इंजन वाला हल्का लड़ाकू विमान है, जिसे HAL ने डेवलप किया है। केंद्र सरकार ने साल 2021 में HAL को 83 LCA मार्क 1A बनाने का 46,898 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। HAL के पास 2028 तक इन एयरक्राफ्ट्स की डिलीवरी पूरी करने का समय है। HAL के चेयरमैन डीके सुनील ने बताया कि डिलीवरी में देरी तकनीकी खामी की वजह से हुई थी, जिसे अब दूर कर लिया गया है।

नए प्रोजेक्ट से भारतीय वायुसेना को अपने MiG-21 विमानों के बेड़े को बदलने में मदद मिलेगी। MiG-21, MiG-23 और MiG-27 की जगह LCA मार्क 1A विमानों को तैनात किया जाएगा। इसे राजस्थान के बीकानेर स्थित नाल एयरबेस पर पाकिस्तान बॉर्डर के पास तैनात करने की योजना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 25 नवंबर 2022 को बेंगलुरु में तेजस फाइटर प्लेन में उड़ान भरी थी। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली उड़ान थी। तेजस में उड़ान भरने से पहले उन्होंने HAL का दौरा भी किया था। LCA मार्क 1A के इस ऑर्डर को मेक-इन-इंडिया और भारत की एयरोस्पेस आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। HAL के लिए यह दूसरा बड़ा ऑर्डर है, पहले 83 एयरक्राफ्ट्स का ऑर्डर मिल चुका है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई