CM साय ने नारायणा हॉस्पिटल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नेविगेशन मशीन का उद्घाटन किया

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को रायपुर के श्री नारायणा हॉस्पिटल, देवेंद्रनगर में अत्याधुनिक स्पाइन ओ-आर्म विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) नेविगेशन मशीन का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि यह तकनीक प्रदेश के लिए गौरव का विषय है और इससे स्पाइन चिकित्सा का सभी मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्होंने हॉस्पिटल और डॉ. सुनील खेमका को इस नई सुविधा के लिए बधाई दी।

नारायणा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका ने बताया कि मध्य भारत में यह मशीन पहली बार स्थापित की गई है। यह स्पाइन सर्जरी के क्षेत्र में नई क्रांति लेकर आएगी। मशीन की मदद से गंभीर स्पाइन रोगों वाले मरीजों का इलाज सटीक और सुरक्षित तरीके से किया जा सकेगा। हॉस्पिटल पिछले 24 वर्षों से चिकित्सा सेवा दे रहा है और अब तक 10 लाख से अधिक लोगों का उपचार कर चुका है।

ओ-आर्म AI नेविगेशन मशीन यूएसए में बनी है और स्टील्थ स्टेशन AI नेविगेशन सिस्टम से लैस है। यह न्यूनतम चीर-फाड़ और कम ब्लड लॉस के साथ स्पाइन सर्जरी को सटीक बनाती है। मशीन 3-डी इमेजिंग सिस्टम के जरिए सर्जन को रियल टाइम इमेज देती है, जिससे इंप्लांट की सही स्थिति और नसों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इसके चलते हॉस्पिटल स्टे कम होता है और मरीज की फॉस्ट रिकवरी होती है।

इस मशीन से स्कोलियोसिस, सर्वाइकल स्पाइन और कठिन ट्यूमर जैसी सर्जरी आसानी से की जा सकती है। ब्रेन और स्पाइनल ट्यूमर का लोकेशन एडजेस्ट कर पूरी तरह से निकालना संभव है। न्यूरो बायोप्सी और ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन, जैसे पेल्विस और एसिटाबुलम फ्रैक्चर, भी मशीन की मदद से सुरक्षित और प्रभावी तरीके से किए जा सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई