कबीरधाम : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लिया रामधुनी संकीर्तन का आनंद

कबीरधाम: जिले के ग्राम कारेकसा में रविवार को रामधुनी संकीर्तन का आयोजन हुआ। इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए।

शर्मा ने भक्तों के साथ बैठकर भगवान श्रीराम के नाम का जाप किया और भक्ति में डूबे संकीर्तन का आनंद लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और भजन मंडली मौजूद रही। संकीर्तन की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि “राम का नाम जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और सद्भाव लाता है।” उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए इस कार्यक्रम को समाज को जोड़ने वाला बताया।

शर्मा ने आगे कहा कि राज्य सरकार सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने और धार्मिक आयोजनों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में भी ऐसे आयोजनों को महत्व दें ताकि आने वाली पीढ़ियां हमारी संस्कृति और परंपरा से जुड़ी रहें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button