जन्माष्टमी पर तखतपुर में गौ मांस कांड, दो युवक गिरफ्तार

तखतपुर: नगर में जन्माष्टमी के दिन बड़ा बवाल खड़ा हो गया। मिशन कंपाउंड इलाके में दो युवक अपने घर पर गाय का मांस काटते हुए पकड़े गए। पकड़े गए आरोपियों के नाम साहुल मशीह और संजय खेश बताए जा रहे हैं।

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दोनों को मौके पर ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि साहुल मशीह पर पहले भी साल 2012 में गौ वध का केस दर्ज हो चुका है और उसे 18 महीने की सजा हुई थी।

त्योहार के दिन हुई इस घटना से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई