स्वतंत्रता दिवस पर रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ध्वजारोहण

रायगढ़स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।

मंत्री चौधरी ने परेड और प्लाटून कमांडरों से परिचय लेने के बाद शहीद परिवारों को साल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा और गुब्बारे आकाश में छोड़े। इसके बाद हर्ष फायर और मार्च पास्ट का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई