Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

तेजस्वी यादव का आरोप, सांसद वीणा देवी के पास दो EPIC नंबर

पटना: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए सांसद वीणा देवी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनके पास दो अलग-अलग EPIC नंबर हैं। तेजस्वी के अनुसार, वीणा देवी के नाम दो अलग-अलग लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता के रूप में दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पहचान पत्रों में उनकी अलग-अलग उम्र दर्ज है और दोनों के लिए उन्होंने अलग-अलग गणना फार्म भरे हैं, जिन पर चुनाव आयोग और खुद वीणा देवी ने हस्ताक्षर किए हैं।https://www.youtube.com/watch?v=dOObfuTasJA

तेजस्वी ने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग की नई ड्राफ्ट सूची में एक ही व्यक्ति के नाम पर दो अलग-अलग पहचान पत्र, दो अलग-अलग क्षेत्रों में वोट और अलग-अलग उम्र कैसे दर्ज हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग पारदर्शिता और निष्पक्षता की बजाय फर्जीवाड़ा कर रहा है। इससे पहले भी तेजस्वी मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी, उनके देवरों और बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर भी इसी तरह के आरोप लगा चुके हैं। निर्मला देवी के मामले में तेजस्वी ने दावा किया था कि अलग-अलग बूथ पर उनकी उम्र अलग-अलग दर्ज है।

विजय सिन्हा पर आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने कहा था कि वह अलग-अलग जिलों और विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। इस पर विजय सिन्हा ने सफाई देते हुए कहा कि यह महज एक प्रशासनिक गलती है। तेजस्वी का कहना है कि एनडीए नेताओं के खिलाफ बार-बार ऐसे मामले सामने आना चुनाव प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करता है और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरे का संकेत है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई