विपक्ष भी उतारेगा उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 18 अगस्त को बैठक

दिल्ली। विपक्षी गठबंधन INDIA उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 अगस्त को बैठक कर उम्मीदवार तय करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे इस मुद्दे पर गठबंधन नेताओं से चर्चा कर रहे हैं।

चुनाव 9 सितंबर को होगा, और उसी दिन नतीजे भी आएंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 21 अगस्त तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 25 अगस्त है। यह चुनाव उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक इस्तीफे के बाद हो रहा है, जबकि उनका कार्यकाल अगस्त 2027 तक था।

भाजपा के संभावित दावेदार

भाजपा अपने विचारधारा-समर्पित नेता को उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। 77 वर्षीय गहलोत दलित समुदाय से हैं, मध्य प्रदेश से आते हैं और केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा में सदन के नेता रह चुके हैं। दूसरा नाम सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर का है, जो राजस्थान से हैं और प्रधानमंत्री मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं।

संसदीय संख्या बल NDA के पास ज्यादा

लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर NDA के पास करीब 423 सांसदों का समर्थन है, जबकि INDIA ब्लॉक के पास 313 सांसद हैं। शेष सदस्य किसी खेमे से जुड़े नहीं हैं। उपराष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा और राज्यसभा के सभी निर्वाचित व नामित सदस्यों से बने निर्वाचक मंडल द्वारा होता है।

नामांकन के लिए 20 सांसद प्रस्तावक और 20 सांसद समर्थक होते हैं। मतदान में सांसद प्रत्याशियों को प्राथमिकता क्रम में अंक देते हैं और साधारण बहुमत से विजेता तय होता है। भाजपा भी विपक्ष के मजबूत प्रत्याशी की संभावना देखते हुए कद, अनुभव और जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर उम्मीदवार चुनेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई