भिलाई में BSF की तिरंगा रैली, आजादी का जश्न मनाने का आह्वान

दुर्ग। भिलाई में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ‘हर घर तिरंगा अभियान-2025’ के तहत रंगारंग साइकिल और मोटर साइकिल रैली निकाली। रैली सामरिक मुख्यालय से शुरू होकर रिसाली चौक, डीपीएस चौक, पंथी चौक और रेल चौक होते हुए एसएसबी क्षेत्रीय मुख्यालय तक पहुंची। इसमें BSF के अधिकारी, जवान और स्थानीय लोग उत्साह के साथ शामिल हुए।
इस कार्यक्रम का मकसद लोगों में देशभक्ति की भावना जगाना और हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना था। वहीं, जिले में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 13 अगस्त की सुबह 9 बजे अंतिम रिहर्सल होगी और 15 अगस्त को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ध्वजारोहण करेंगे।
BSF नक्सल प्रभावित इलाकों में भी तिरंगा अभियान चला रही है, जहां जवान स्थानीय नागरिकों को तिरंगा बांटकर उन्हें आजादी के जश्न में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।





