बलौदाबाजार: पीएम आवास योजना में लापरवाही, ग्राम रोजगार सहायक बर्खास्त

बलौदाबाजारप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों में लापरवाही और मनमानी करना एक कर्मचारी को भारी पड़ गया। जनपद पंचायत पलारी के ग्राम पंचायत कुकदा में पदस्थ ग्राम रोजगार सहायक राजेन्दर सिंह मार्कण्डेय को पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, राजेन्दर सिंह ने अपने पद की जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन नहीं किया और योजनाओं में गंभीर लापरवाही के साथ स्वेच्छाचारिता बरती। यह कृत्य लोकहित के खिलाफ माना गया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पलारी ने सिविल सेवा संविदा नियुक्ति नियम 2012 की धारा 11(5) के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी संविदा सेवा को एक माह के वेतन के साथ समाप्त कर दिया है।

इस कार्रवाई को प्रशासन ने सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने की दिशा में एक सख्त कदम बताया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई