संसद मानसून सत्र का 13वां दिन: स्पोर्ट्स गवर्नेंस और एंटी-डोपिंग बिल पर चर्चा संभव, बिहार SIR पर हंगामे के आसार

दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के 13वें दिन लोकसभा में नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल 2025 और नेशनल एंटी-डोपिंग अमेंडमेंट बिल पर चर्चा होने की संभावना है। ये दोनों बिल 23 जुलाई को खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पेश किए थे, लेकिन कल बिहार वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन (SIR) मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण चर्चा टल गई।

नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल का उद्देश्य खेल संगठनों के संचालन में पारदर्शिता और खिलाड़ियों के अधिकारों की रक्षा है। वहीं, एंटी-डोपिंग अमेंडमेंट बिल NADA को अधिक अधिकार और स्वतंत्रता देकर डोपिंग जांच प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने का प्रयास करेगा।

बीते दिन राज्यसभा ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन छह माह बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया, जबकि लोकसभा ने गोवा विधानसभा क्षेत्रों में ST आरक्षण पुनःसमायोजन विधेयक पास किया। विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, ने संसद परिसर में बिहार SIR मुद्दे पर प्रदर्शन किया। 21 जुलाई से शुरू हुए सत्र के 12 दिनों में सिर्फ 2 दिन ही सुचारू कार्यवाही हुई। बाकी दिनों में विपक्ष ने बिहार SIR और अन्य मुद्दों पर हंगामा किया। मानसून सत्र 21 अगस्त तक चलेगा, कुल 32 दिन में 18 बैठकें होंगी, और 15 से अधिक विधेयक पेश किए जाएंगे।

केंद्र सरकार आठ नए बिल लाएगी, जिनमें इनकम टैक्स बिल, मणिपुर GST संशोधन और यह स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल शामिल हैं। नए इनकम टैक्स बिल पर संसदीय समिति ने 285 सुझाव दिए हैं, जो 1961 के पुराने कानून को बदल देगा। आज भी संभावना है कि विपक्ष बिहार SIR मामले पर जोरदार हंगामा करे, जिससे विधायी कार्य बाधित हो सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई