देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर, यूपी के 17 जिलों में संकट गहराया

दिल्ली। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। वाराणसी और प्रयागराज में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे एक लाख से अधिक घरों में पानी घुस गया है। प्रयागराज की सड़कों पर नाव चल रही हैं और वाराणसी के सभी 84 घाट पूरी तरह डूब चुके हैं।

लखनऊ, अयोध्या और अंबेडकरनगर में स्कूल 12वीं तक बंद कर दिए गए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में बारिश और बाढ़ से 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 343 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। मध्य प्रदेश में भी हालात चिंताजनक हैं। मानसून की शुरुआत के बाद से अब तक बारिश संबंधी हादसों में 275 लोगों की जान जा चुकी है। उधर बिहार में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हुई है और 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, इस साल जून और जुलाई में सामान्य से 4.1% ज्यादा बारिश हुई है। यह 2013 के बाद पहली बार है जब लगातार दो महीने सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। देशभर में फिलहाल कहीं भी रेड अलर्ट जारी नहीं है, लेकिन यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और हिमाचल जैसे राज्यों में ऑरेंज और यलो अलर्ट लागू है। झारखंड में अब तक सामान्य से 46% अधिक बारिश हो चुकी है, जबकि रांची में यह आंकड़ा 78% तक पहुंच गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई