सीएम साय की दिल्ली से वापसी, जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार: अमृत रजत महोत्सव की तैयारी शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली दौरे से लौट आए हैं। राजधानी पहुंचते ही उन्होंने कहा कि “मंत्रिमंडल विस्तार बहुत जल्द होगा, थोड़ा इंतजार कीजिए।”

सीएम साय ने बताया कि दिल्ली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में आने की सहमति दे दी है।

राज्य सरकार 15 अगस्त 2025 से 21 मार्च 2026 तक ‘अमृत रजत महोत्सव’ मनाएगी, जो 25 सप्ताह तक चलेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भी मुलाकात की।

नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ में 7000 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी दी है।

खेल मंत्री ने ‘बस्तर ओलंपिक’ को ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ के रूप में आयोजित करने का भरोसा दिलाया है। इससे बस्तर ओलंपिक को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

सीएम ने बताया कि नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है, और हमारे जवान पूरे मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। इस विषय में गृहमंत्री को भी जानकारी दी गई है।

इस बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर तंज कसते हुए कहा:

“राहुल गांधी हमेशा अजीब बयान देते हैं। वोटों की चोरी का असली इतिहास उन्हीं की पार्टी ने बनाया है।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button